- साउंड गाड़ी जब्त होने से अटका मूर्ति विसर्जन, पूजा समिति का विरोध
टीम एबीएन, रांची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना था, लेकिन विसर्जन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने साउंड लगे वाहन को जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद पूजा समिति ने कड़ा विरोध जताया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा जब्त की गई साउंड गाड़ी वापस नहीं दी जाती, तब तक मूर्ति विसर्जन नहीं किया जायेगा।
कांके थाना प्रभारी ने बताया कि ध्वनि नियंत्रण नियमों का पालन नहीं किये जाने के कारण कार्रवाई की गयी है। वहीं, पूजा समिति प्रशासन पर दबाव बना रही है कि धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजन में इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।