Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विजयादशमी उत्सव में गूंजा संघ का संदेश: अब सहभाग के युग में प्रवेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विजयादशमी उत्सव में गूंजा संघ का संदेश: अब सहभाग के युग में प्रवेश
विज्ञापन


स्थान: टाटी सिल्वे,रांची, झारखंड

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर (आरा बस्ती – विक्रमादित्य नगर) द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी उत्सव का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर, टाटीसिलवे में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्रचारक मंटू जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने की, वहीं नगर संघ चालक श्री शंकर प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री मंटू जी ने कहा कि संघ की यात्रा चार अवस्थाओं उपेक्षा, विरोध, सहयोग तथा अब सहभाग से गुजरकर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह सहभाग अब समाज के व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 15-20 वर्षों तक संघ पांच प्रमुख विषयों पर विशेष कार्य करेगा:

1. सामाजिक समरसता
2. कुटुंब प्रबोधन
3. स्व (आत्मनिर्भरता, स्वदेशी सोच)
4. पर्यावरण संरक्षण
5. नागरिक कर्तव्यों की जागरूकता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, समाज के प्रबुद्ध जनों और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन