Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शास्त्री मैदान चुटिया में मना संघ का शताब्दी वर्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शास्त्री मैदान चुटिया में मना संघ का शताब्दी वर्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक रांची महानगर के श्रीराम नगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी उत्सव का आयोजन शास्त्री मैदान, चुटिया में किया गया।

मुख्य वक्ता नगर के पूर्व संघ चालक गिरधारी महतो ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ की यात्रा प्रभु श्रीराम के वनवास की तरह रही, जैसे राम ने वनवासियों को साथ लेकर लंका विजय प्राप्त की।

वैसे ही संघ ने समाज को साथ लेकर सनातन संस्कृति और हिन्दू समाज को अपना आधार माना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में यह सहभाग समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक श्री रामलखन जी ने की। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, प्रबुद्धजन और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,281