Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हुसैनाबाद : जनप्रतिनिधियों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हुसैनाबाद : जनप्रतिनिधियों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
विज्ञापन
  • जिप सदस्य, मुखिया, पंसस व ओपी प्रभारी ने संयुक्त रुप से सोनपुरवा और बलिविगहा में नाटक मंचन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद। पलामू जिला के हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य एसपी मेहता उर्फ राजू कुमार मेहता ने उत्तरी जिप क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ दुर्गा की आराधना की। उन्होंने बेलबीघा पंचायत, दंगवार, बराही धाम, देवरी कला और देवरी खुर्द पंचायत के सोनपुरवा एवं बलिविगहा में स्थापित प्रतिमाओं के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। 

इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि, पंसस और मुखिया आपसी भाईचारे और एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की सेवा करें। साथ ही उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएँ भी क्षेत्रवासियों को दीं। 

देवरी खुर्द पंचायत अंतर्गत सोनपुरवा और बलिविगहा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन जिप सदस्य राजू मेहता, मुखिया ममता देवी, देवरी कला के पंसस अजित सिंह व देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहाँ पर नाटक मंचन के माध्यम से सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

मौके पर दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, बेलबिगहा की मुखिया अनंती देवी, उदय यादव, राजकुमार, धर्मेंद्र मेहता, रामराज मेहता, विनय मेहता, राकेश मेहता, सुदामा मेहता, प्रभात कुमार, मोहन मेहता, सेंडर मेहता, सतेंद्र मेहता, विकास चौधरी, संजय गुप्ता, विनोद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, संदीप चौधरी, दीपक चौधरी, रविंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन