Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : नगड़ी के रिसॉर्ट में गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी

रांची : नगड़ी के रिसॉर्ट में गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में जमकर फायरिंग की, यह घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में हुई, जहां एक महिला जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला दी।

क्या है पूरा मामला?

रांची के नगड़ी इलाके में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिला परिषद सदस्य के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की। 

फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए, इसी बीच किसी ने नगड़ी पुलिस को सूचना दी। नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तीन हथियारों को जब्त कर लिया, बल्कि इसमें शामिल चार लोगों को भी हिरासत में लिया।

होगी कार्रवाई

रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पूरी घटना हर्ष फायरिंग से जुड़ी हुआ है, कुछ लोगों ने रिसॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया था। इसी बीच, मंगलवार देर रात बजरंग महतो और उसके तीन साथियों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया, फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 19,843