Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सिमडेगा :नकाबपोशों के हमले से चर्च के पुरोहित घायल, लाखों की लूट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सिमडेगा :नकाबपोशों के हमले से चर्च के पुरोहित घायल, लाखों की लूट
विज्ञापन
  • सिमडेगा चर्च में नकाबपोशों का हमला, पुरोहित घायल, लाखों रुपये लूटकर फरार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले के तुमडेगी पल्ली स्थित चर्च में बीती रात एक संगठित आपराधिक वारदात घटी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। देर रात करीब दो बजे दर्जनभर नकाबपोश अपराधियों ने चर्च परिसर में धावा बोला।

हथियारों से लैस अपराधियों ने वहां मौजूद दो पुरोहितों को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधियों ने पूरे चर्च की तलाशी ली और उसमें रखे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घायलों ने बताया कि अपराधी बेहद संगठित और हिंसक अंदाज में पहुंचे थे। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत और आक्रोश में हैं।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और हर पहलू पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चर्च जैसे धार्मिक स्थल पर हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में भय का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन