Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद: अनुमंडलीय प्रशासन ने कई पूजा पंडालों का किया भ्रमण

हुसैनाबाद: अनुमंडलीय प्रशासन ने कई पूजा पंडालों का किया भ्रमण
विज्ञापन
  • एसडीओ और एलआरडीसी,ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके त्यौहार मनाने की अपील

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/पलामू। हुसैनाबाद, पलामू। शारदीय नवरात्र को लेकर सरकारी महकमा हाई अलर्ट में है एक तरफ जँहा जिला प्रशासन उपायुक्त महोदया ने लगातार सभी क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर बनाई है। वही उनके निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमण्डल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है अनुमण्डल पदाधिकारी आईएएस ओमप्रकाश गुप्ता, एलआरडीसी गौरांग महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस एस मोहम्मद याकूब,अंचलाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा,पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी आदि कई पदाधिकार ने अनुमण्डल क्षेत्र समेत हुसैनाबाद प्रखण्ड के दंगवार, देवरी कला, देवरी खुर्द, पोलडीह, पतरा कला, लँगरकोट, ऊपरी कला हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में महावीर जी भवन, कुरमी टोला, स्टेशन रोड, दुर्गा बाड़ी, मोहम्दाबाद, चार धाम नहर मोड़ आदि कई स्थानों पर दौरा किया एवं लोगो से अपील की है कि माँ भगवती का पूजा है आप सब शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए अनुमण्डल प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर है। एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था भंग करने वालो के खिलाफ प्रशासन सख़्ती से निपटेगी,वहीं एलआरडीसी ने कहा कि यहां के लोग बहुत ही मिलनसार व भक्तिभाव से पूजा करते है आपसी सौहार्द नही बिगड़ने देंगे,एसडीपीओ ने कहा कि शोशल मीडिया या किसी भी पूजा पांडाल के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है सभी पूजा समिति के लोग किसी भी सरारती तत्वों के गतिविधियों को देखते ही पुलिस सूचना दे,मौके पर पुअनि सोनू गुप्ता,बबलू कुमार,मुकेश कुमार,सौरभ चौबे,समेत लगभग दर्जनो पुलिस अधिकारी व शास्त्र बल के जवान आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,255