एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। शारदीय नवरात्र के अष्टमी को लोकसभा सांसद सुखदेव भगत श्री मनोकामना दुर्गा पूजा समिति पतरा टोली लोहरदगा पहुंचकर आरती में शामिल हुए और भव्य भंडारा का शुभारंभ किया।
मौके पर सांसद ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को दुर्गा पूजा का बधाई देते हुए कहा कि मां की शक्ति हमारे अंदर के आसुरी शक्ति को संहार करें।
दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों को हराने के लिए प्रेरित करती है। मां दुर्गा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें जिससे हमारे क्षेत्र पूरे देश में खुशहाली समृद्धि और शांति बनी रहे।