टीम एबीएन, ईटखोरी। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ग्राम परोका कला (हरिजन टोला, पगार) ईटखोरी में विधवा महिलाओं को छोटा सा उपहार के रूप में अंग वस्त्र (साड़ी और मिठाई) देखकर सम्मानित किया गया।
इसमें समाजसेवी सह शिक्षक विशेश्वर यादव, मुख्य अतिथि भद्रकाली महाविद्यालय ईटखोरी के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा विसनपुर चौपारण के प्राचार्य महादेव प्रजापति, इंद्रदेव महतो बड़ा बाबू रोमी इंटर महाविद्यालय ईटखोरी, प्राचार्य इमामुद्दीन, सूरज सिंह , मनोज भुइयां, पंचायत समिति सदस्य धनखेरी, आदित्य पासवान समाजसेवी परोकाकला के ग्रामीण लोग उपस्थित थे।