Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में दुर्गोत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची में दुर्गोत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर निकाला गया फ्लैग मार्च 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर बीते रविवार को एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस और केंद्रीय बलों ने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में एक साथ फ्लैग मार्च किया। इसका मकसद न केवल सुरक्षा का परिचय देना था, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक सहिष्णुता का संदेश भी देना था। 

फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कर्बला चौक तक पहुंचा। इसके बाद कर्बला चौक से चर्च रोड, काली मंदिर रोड होते हुए उन सभी जगहों से पुलिस का काफिला गुजरा जहां पहले कभी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी थी। 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रुककर थानेदारों को सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिये और आसपास के इलाकों की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिला प्रशासन ने जनता से साफ संदेश दिया कि दुर्गा पूजा प्रेम, शक्ति और संस्कृति का पर्व है, जो सभी धर्मों और समुदायों में सौहार्द बढ़ाने का अवसर है। किसी भी हाल में यदि कोई व्यक्ति सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। 

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। 

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, शांति बनाये रखें और त्योहार को मिलकर मनायें। प्रशासन ने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा केवल देवी की शक्ति की आराधना ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और मानवता का भी उत्सव है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह त्योहार को सम्मान और सुरक्षा के साथ मनायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,907