Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीएसएल प्लांट : हादसे में तीन कर्मी घायल

बीएसएल प्लांट : हादसे में तीन कर्मी घायल
विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा: 3 ठेका कर्मियों पर गिरा खोलता हुआ तेल, अस्पताल में भर्ती 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 सेक्शन में हॉट मेटल चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 3 कर्मचारियों पर भारी मात्रा में हॉट मेटल गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गये।

प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस -2 विभाग के मिक्सर से क्रेन द्वारा कन्वर्टर में चार्ज करने के लिए लैडल में मेटल ले जाने के दौरान संभवत: किसी मैकेनिकल फॉल्ट के कारण लैडल से कुछ गर्म मेटल छलक कर जमीन पर गिर गया जिसकी वजह से पास में काम कर रहे 3 ठेका कर्मी को बर्न इंजूरी हुई।

तीनों ठेका कर्मियों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया और उनका उपचार वरीय चिकित्सक की देख -रेख में शुरू कर दिया गया। प्रबंधन ठेका कर्मियों के सर्वोत्तम इलाज के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,113