Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोस्सनर कॉलेज में 140 किशोरों को लगा कोरोना का टीका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोस्सनर कॉलेज में 140 किशोरों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
रांची। गोस्सनर कॉलेज एनएसएस विंग की ओर से आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को गोस्सनर कॉलेज में मुफ्त कोरोना टीका कैंप लगाया गया। इस कैंप में 15 से 18 आयु वर्ग के 140 बच्चों को वैक्सीन दिया गया। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कोआर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि कोरोना टीका का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसलिए कोरोना का टीका अवश्य लगाएं । कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर एलानी पूर्ती ने बच्चों से कोरोना टीका लेने के लिए अपील की । इस टीकाकरण में सदर अस्पताल के दिवाकर गिरि, आदित्य साहू, अनिमा तिर्की और सुनीता कुमारी ने सहयोग किया । आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉक्टर को कोरनेलियुस मिंज, एनएसएस वॉलिंटियर्स पूनम कुमारी, अविनाश कुमार, रुचि सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, अंकित कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, मोनिका कुमारी, रोहन राज गुप्ता, आक्रुति कुमारी, अंकित कुमार, नचिकेता सिंह ने अपना योगदान दिया। मौके पर प्रोफेसर मृदुला खेस्स, प्रोफेसर प्रियंका सोरेन, प्रोफेसर आदित्य कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,631