Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता

फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 28 सितंबर को राष्ट्रीय आह्वान के तहत फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता बीएस एन एल यूनियन कार्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज,रांची में आयोजित की गयी। 

पेंशन अधिनियम में ड्राकोनियन संशोधन एवं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर  एसोसिएशन के प्रतिनिधियों विशेष कर साधन कुमार सिन्हा, एम जेड खान, विजय पासवान, विनोद कुमार और शिव सेवक पाठक आदि ने प्रेस को संबोधित करते हुए ये बातें कही। 

चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस अधिनियम को सांसद के माध्यम से निरस्त कराये जाने की जरूरत है क्योंकि इस अधिनियम के प्रभावी होने स 33 लाख से अधिक सिविल पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

इस अधिनियम को लेकर जुलाई से आंदोलन किया जा रहा है। पहले चरण में 24 जुलाई को शहीद चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी जिसमें केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन सहित बड़ी संख्या में बैंक,बी एस एन एल और राज्य सरकार के पेंशनर्स भी शामिल हुए।

दूसरे चरण में 25 अगस्त  को राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के पेंशनर्स शामिल हुए और 2 सितंबर को राज्यपाल से भेंट कर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा  2 सूत्री मांगों पर आधारित ज्ञापन सौंपा गया।

तीसरे चरण में माननीय सांसद संजय सेठ से एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा 13 सितंबर को  भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। चौथे चरण में आज दिनांक 28 सितंबर को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

पांचवें और अंतिम चरण में दिल्ली में इन मुद्दों को लेकर जंतर मंतर पर 10 अक्तूबर को  धरना दिया जाएगा जिसमें एम जेड खान राज्य सचिव के नेतृत्व में झारखंड से एक दर्जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आज की प्रेस वार्ता में त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, एस एस पाठक, सजन कुमार राम और बचनू साहू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,509