Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुर्गोत्सव : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गोत्सव : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
  • दुर्गा पूजा के अवसर पर रांची में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का फ्लैग मार्च 
  • अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची, पारस राणा तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला 
  • रांची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन व्यापक कदम उठा रहा है 

टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रांची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, दिनांक 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची, पारस राणा तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। 

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाये रखना, जनता में विश्वास जगाना, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को प्रदर्शित करना था। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त की समीक्षा की गयी। 

अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान रांची शहर में शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा ने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दुर्गा पूजा का यह उत्सव शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,115