Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता : सुखदेव भगत

क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता : सुखदेव भगत
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के बिशनपुर, मांडर, मसमानो, बयासी, मनहो, टाकू इत्यादि गांवों के अनेक ग्रामीण आज लोहरदगा सांसद के आवास पहुंचकर सांसद से मिलकर सड़क, पुल, सरनाघेराव, धूमकुड़िया भवन का निर्माण, ट्रांसफार्मर, मैदान समतलीकरण, पेंशन जैसी अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की मांग की। 

मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता जिस उम्मीद से उन्हें सांसद बनाया है उस उम्मीद पर खरा उतारने का काम करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र के अनेक समस्याओं को संसद में उठाया है। 

सितंबर माह में दर्जनों जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को निदान किया जा रहा है। सांसद ने मौके पर अनेक ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,459