कोडरमा। झुमरी तिलैया वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को 50 जरूरतमंद महिलाओं को पार्षद पिंकी जैन के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। जरूरतमंदों को ठंड के समय में कंबल का वितरण राहत भरा कार्य है। नगर प्रशासन कंबल और उपलब्धता होने पर बाकी बचे हुए जरूरतमंद लोगों को भी कंबल देगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा। मौके पर खुशबू देवी, रोटरी के सचिव नवीन जैन, अमित कुमार, गोपाल सिंह, विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। बता दें कि पार्षद पिंकी जैन के द्वारा हमेशा जन मुद्दों को उठाया जाता रहा है। चाहे वर बिजली का हो, पानी का हो या फिर साफ-सफाई का। दूसरी ओर महिला विकास समिति के द्वारा झरना कुंड स्थित मुंडा परिवार के जरूरतमंद लोगों के बीच 50 कंबल का वितरण किया गया। बता दें कि महिला विकास समिति के द्वारा भी इन दिनों सामाजिक सेवा का कार्य किया जा रहा है।