टीम एबीएन, रांची। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति गोंदा टॉउन काँके रोड पूजा पंडाल पंचमी तिथि को भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के द्वारा उद्धघाटन किया जाएगा इस बार समिति ने दिल्ली के लोटस टेंपल का प्रारूप बनाया है।
आज मंदिर प्रांगण में राज्यसभा सांसद आदित्य साहु के सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत पूजन के पूजा के भंडारे के लिए समिति के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, सचिव राजेश रजक, अध्यक्ष नकुल तिर्की, नीतीश प्रियदर्शी, जयेश शाहदेव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
जिसमें पूजा कमिटी के रमेन्द्र कुमार, विश्वनाथ सरकार, रमेश सिंह , राजीव वर्मा , राजू रजक, सहित समिति के सभी सदस्यों के साथ साथ क्षेत्र के भक्त उपस्थित हुए।