Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : नगर निगम ने शुरू की दो अंतिम यात्रा वाहन सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : नगर निगम ने शुरू की दो अंतिम यात्रा वाहन सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने आज से दो अंतिम यात्रा वाहनों की सेवा शुरू की है। 

यह पहल नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर की गई है। निगम परिसर से इन वाहनों को प्रशासक सुशांत गौरव और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रशासक श्री गौरव ने कहा कि माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन में निगम केवल सामान्य सेवाएं ही नहीं, बल्कि मुश्किल घड़ियों में भी नागरिकों के साथ खड़ा है। यह वाहन शोकाकुल परिवारों को सम्मानजनक और सुविधाजनक सेवा देंगे।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने राज्य सरकार और निगम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सुविधा से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी और निगम के अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन