टीम एबीएन, रांची। राजधानी के ग्रामीण इलाके से कई उग्रवादी समर्थकों की गिरफ्तारी खबर सामने आ रही है। इनकी गिरफ्तारी नगड़ी थाना क्षेत्र से हुई है। वो पीएलएफआई उग्रवादियों को दैनिक सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दिनेश गोप को सामान पहुचाने सभी जा रहे थे। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। छानबीन जारी है।