Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गवर्नर से मिले भाजपा नेता प्रकाश सिंह

गवर्नर से मिले भाजपा नेता प्रकाश सिंह
विज्ञापन
  • भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने राज्यपाल से की मुलाक़ात

टीम एबीएन, रांची। बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाक़ात की। 

इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर लिखी अपनी नई पुस्तक मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की। इस पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने लिखी है। इस पुस्तक में विस्तार से यह बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी का प्रभावी प्रबंधन किया। 

भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने की पूरी प्रक्रिया एवं दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का विस्तृत उल्लेख इस पुस्तक में है। भारत के फार्मा सुपरपावर बनने से लेकर आयुष को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने की कहानी भी ये पुस्तक बयां करती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,355