टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा निर्मित पंडाल में ईसा मसीह की मूर्ति खड़ा कर हिंदू आस्था, विश्वास एवं धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका विश्व हिंदू परिषद, झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री, डॉ बिरेन्द्र साहू ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि माता भगवती किसी चर्च में नहीं अपितु मंदिर में विराजमान होती है।
किसी चर्च के आकार में माता भगवती का विराजमान करना हिंदू आस्था, विश्वास एवं धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करना है। इस तरह से दृश्य दिखाकर झारखंड में धर्मांतरण करने वालों को बल दिया जा रहा है।
डॉ साहु ने आर आर स्पोर्टिंग क्लब के आयोजक से आग्रह किया है कि माता भगवती को किसी चर्च में नहीं मंदिर में विराजमान करें। आपकी पांडाल में जो भी विसंगतिया हैं उसे दूर कर हिंदू जनमानस के भावनाओं को रोष प्रकट करने से बचायें।