- आदिवासी के गढ़ गुमला में जमीन बचाओ आंदोलन को जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने किया नेतृत्व
- गुमला भारत माला रोड चौड़ीकरण बिना ग्राम सभा सहमति के कृषि योग्य जमीन लूटना बर्दास्त नहीं : देवेन्द्र नाथ महतो
टीम एबीएन, गुमला। झारखंड में जमीन विवाद मामला तुल पकड़ता जा रहा है। गुमला एनएच 43 डायवर्ट भारत माला निर्माण के विरोध में गुमला में आंदोलन तेज हुआ। आंदोलन का नेतृत्व जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नेतृत्व किया। आंदोलन गुमला हड़ताली वृक्ष कोर्ट परिसर से पद यात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय गुमला तक पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ खूब नारे बाजी करने लगे, ग्रामीण खूब आक्रोशित नजर आ रहे थे।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि गुमला- घाघरा तक भारत माला रोड चौड़ीकर बिना ग्राम सभा सहमति के आदिवासियों की जमीन लुटा जाना दुर्भाग्य है। भारत सरकार के गजट संख्या 3821 दिनांक 25 अगस्त 2022 के अनुसार भारत माला परियोजना के तहत एनएच 43 का चौड़ीकरण खोरा गांव से गुमला बाईपास होते हुए क्रमश: करौंदी, जोराम, सिलम, अंबाटोली, खटखोर, भलमंडा, कुलमुंड, रायडीह, कुरूछत्तीरपुर आदि गांवों से छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ना है परंतु गुमला जिला के राजस्व पदाधिकारी, जिला भू - अर्जन पदाधिकारी, राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी और शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी अपने स्वार्थ से तय रोड को छोड़कर डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे 19 मौजा के हजारों एकड़ बहु फसलीय उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है जिसके वजह से ग्रामीण आक्रोशित हैं तथा आंदोलन के लिए बाध्य हैं।
मौके पर उन्होंने यह भी गुमला जिला अनुसूचित क्षेत्र हैं बिना पारम्परिक ग्राम सभा के छोटी बड़ी कोई भी काम नहीं किया जा सकता है, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2015 का पालन भी नहीं किया गया है। साथ ही मांग की गयी है कि विकास से साथ समस्त ग्रामीण सहयोग करेंगे लेकिन भारत सरकार गजट संख्या 3831 के अनुसार गुमला-घाघरा एन एच 43 में रोड चौड़ीकरण किया जाय अन्यथा आगे निरंतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
खबर लिखने तक किसी भी अधिकारी से वार्ता नहीं हुई है आंदोलनकारी गुमला डीसी कार्यालय में डटे हुए हैं सभी गेट को बंद कर दिए हैं कार्यालय से किसी भी अधिकारी कर्मी को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है । आंदोलन के मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, केंद्रीय युवा मोर्चा शनि संदीप तिग्गा, केंद्रीय महासचिव पंचम एक्का, जिला सचिव गुमला सलींद्र उरांव, प्रदेश सचिव अनूप फ्रांसिस कुजूर, जिला महासचिव विनय कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू, जिला ओबीसी मोर्चा भुनेश्वर गोप, लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चिक बाईक, जिला गुमला उपाध्यक्ष मनोज चिक बाईक, बप्पी उरांव, वीरेंद्र लोहारा, सिलास बड़ा, नंदलाल कुमार पाना, मरियम एक्का, सरिता उरांव, क्रांति उरांव, बिनसौ उरांव, बिंजू उरांव के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।