धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26न0 एवं एरिया 6 BLA अलकुशा से लेकर अनेकों जगह पर कोयला माफिया पप्पू मंडल के द्वारा प्रतिदिन हजारों तन कोयला की तस्करी अवैध रूप से जारी है आखिर कौन है ये पप्पू मंडल जिसका केंदुआडीह गोधर में चल रहा अवैध कोयला का साम्राज्य।
आखिर पप्पू मंडल पर किसका हाथ है जो आज तक पप्पू मंडल का नहीं हुआ कोई कार्यवाई ओर खुलेआम चल रहा है अवैध कोयला कारोबार, दिन हो या रात हर वक्त होता है कोयला का कला खेल, प्रतिदिन कुसुंडा डिपो से kdks साइडिंग में जाने वाला कोयला को पप्पू मंडल के गुर्गे द्वारा गोधर 26 नंबर में ही हाइवे से कोयला को उतर लिया जाता है।
26 नंबर में ही कोयला एक जगह भंडारण किया जाता है ओर दिखावे के लिए kdks साइडिंग में मात्र आधा हाइवे कोयला को गिराया जाता है ओर फिर 26नंबर में अवैध भंडारण किया हुआ कोयला को रात्रि में अवैध भट्टे में ख्यापा जाता है ओर ये सब अवैध कारोबार में एक (वी) नमक व्यक्ति है जो हरेक चीज को मैनेज करने में लगे रहते।
छूटवइया नेताओं से लेकर हरेक चीज को मैनेज करने का जिम्मा वी नमक व्यक्ति है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है । मैने पहले भी ट्विट एवं पत्र के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन आज तक पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया।
पप्पू मंडल का केंदुआडीह गोधर 26न0 ओर BLA अलकुशा तक बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है हर दिन रात्रि मे ट्रकों ओर हाइवा के माध्यम से भट्टे में अवैध कोयला को खपाया जाता है अगर ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होते रहेगी तो बीसीसीएल ओर राजस्व हो हमेशा नुकसा होते रहेगी।
मुझे संदेह है कि में पहले भी पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक थम लगाने के लिए ट्विट ओर पत्र के माध्यम से कार्य वाई की मांग करते आ रहा हूं मुझे संदेह है कि मुझे झूठे मामले में फसाने का प्रयास किया जा सकता है या मेरा साथ किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटी है तो उसका जिम्मेवार कोयला माफिया पप्पू मंडल की होगी।