Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बरोरा क्षेत्र में खुलेआम पर्दा लगा कर चलाया जा रहा कोयला का अवैध कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरोरा क्षेत्र में खुलेआम पर्दा लगा कर चलाया जा रहा कोयला का अवैध कारोबार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरोरा क्षेत्र में कतरास बाघमारा मुख्य मार्ग के किनारे खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। तस्करों द्वारा मुख्य मार्ग से लगभग 15 फीट दूर हरा पर्दा लगाकर अवैध डिपो चलाया जा रहा है। 

दिन के उजाले में होता है कोयला का अवैध तस्करी ओर रात्रि में अवैध कोयला ट्रकों में कोयला लोड कराकर अवैध भट्टे में कोयला को खपाया जाता है एक तरफ प्रशासन दुर्गा पूजा में व्यस्त है।

दूसरी ओर कोयला तस्कर कोयला चोरी करने में लगे हुए है जिससे हमारे धनबाद के एसएसपी महोदय का छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही बरोरा थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने x पर प्रधानमंत्री, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विधायक रागिनी सिंह, विधायक टाइगर जयराम महतो सहित धनबाद पुलिस को ट्विट कर जांच एवं कार्यवाई की मांग की।

विज्ञापन