Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : बस-ट्रक की टक्कर के बाद शीशा तोड़ बाहर निकाले गये यात्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : बस-ट्रक की टक्कर के बाद शीशा तोड़ बाहर निकाले गये यात्री
विज्ञापन

रामगढ़ में बस-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जोरदार टक्कर के कारण बस में बैठे करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। इसके साथ ही टक्कर की वजह से ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और फिर उसे सदर अस्पताल भेजा गया। 

जानकारी के मुताबिक हादसा रामगढ़ बोकारो मार्ग के छत्तर मांडू के पास हुआ है। बोकारो से रामगढ़ की ओर से जा रही बस, ट्रक से टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद, रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क दुर्घटना में कई यात्रियों के साथ-साथ चालक समेत बस कंडक्टर घायल हुए हैं। 

करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को निकाला गया। हालांकि ड्राइवर की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इधर सड़क दुर्घटना की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी, जिसकी वजह से पुलिस को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

जानकारी के मुताबिक ट्रक में कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में देरी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना काफी भीषण थी। जोरदार आवाज के साथ दोनों गाड़ियां आमने-सामने भीड़ गयी थी। 

लोगों के द्वारा शीशा तोड़कर किसी तरह बस में सवार यात्रियों और उसके चालक और बस कंडक्टर को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,551