Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 59
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जामताड़ा : सुपरफास्ट ट्रेन में अगलगी के बाद इमरजेंसी में रोकी गयी ट्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जामताड़ा : सुपरफास्ट ट्रेन में अगलगी के बाद इमरजेंसी में रोकी गयी ट्रेन
विज्ञापन

जामताड़ा में हावड़ा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, घबरा कर बोगियों से कूदने लगे यात्री; लोको पायलट ने रोकी ट्रेन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जिले में सोमवार को एक बड़ी घटना टल गयी, जब हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर टाटा 18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। घटना जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे ट्रैक के पास हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्री घबरा गये और बोगियों से कूदने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से जुड़ी तीसरी बोगी से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे स्टाफ ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। 

मौजूद रेलवे अधिकारी के मुताबिक, बोगी के अंडर-गियर से चिंगारी उठने के कारण आग लगी थी। लगभग 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उसे दोबारा रवाना किया गया।

जामताड़ा स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन की पूरी तकनीकी जांच की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी।

विज्ञापन