Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद के देवरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हुसैनाबाद के देवरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी ओपी परिसर में रविवार को दशहरा एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए गए और सभी से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंसस अजित सिंह, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, पूजा पंडालों के अध्यक्ष-सचिव तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,454