Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची में 31 वर्षीय व्यक्ति की मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची में 31 वर्षीय व्यक्ति की मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर पर मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला जिले के चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित एक घर का है। यहां 31 वर्षीय एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर पर मिला। पुलिस के मुताबिक शव चार दिन पुराना लग रहा है और उसे पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसे क्रूरतापूर्वक पीटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मृतक के परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद हम अपनी जांच शुरू करेंगे।

विज्ञापन