Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : 24 घंटे में बना राशन कार्ड, आयुष्मान से शुरू हुआ इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : 24 घंटे में बना राशन कार्ड, आयुष्मान से शुरू हुआ इलाज
विज्ञापन
  • गंभीर बीमार छह वर्षीय अनुष्का की मदद को आगे आया जिला प्रशासन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गोधर निवासी केदार यादव की छह वर्षीय बेटी अनुष्का गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई। स्थानीय निजी अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची के रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद इलाज की भारी फीस ने परिवार को मुश्किल में डाल दिया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज रुकने की स्थिति बन गई।

इसी बीच जिला प्रशासन की त्वरित पहल ने परिवार को राहत दी। मात्र 24 घंटे के भीतर अनुष्का का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे आयुष्मान भारत कार्ड बन सका और अब उसका मुफ्त इलाज संभव हो पाया है।

पिता केदार यादव ने बताया कि बेटी की हालत गंभीर थी और निजी अस्पताल की भारी फीस चुका पाना संभव नहीं था। राशन कार्ड न होने के कारण आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था। ऐसे में उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।

पंकज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के अवर सचिव संजय कुमार को पत्र भेजा। अवर सचिव ने तत्काल मंजूरी दी और प्रशासनिक टीम ने रिकॉर्ड की जांच कर 24 घंटे के भीतर अनुष्का का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया। इसके बाद आयुष्मान कार्ड जारी हुआ और रानी हॉस्पिटल में अनुष्का का इलाज शुरू हो गया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के कारण यह संभव हो पाया। उद्देश्य यही है कि कोई भी जरूरतमंद इलाज से वंचित न रहे। ऐसे मामलों में हमेशा त्वरित सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,083