Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में युवाओं की भूमिका पर आजसू छात्र संघ की गोष्ठी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में युवाओं की भूमिका पर आजसू छात्र संघ की गोष्ठी
विज्ञापन

आजसू छात्र संघ द्वारा झारखंड में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन  

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने आज शहीद स्मृति सभागार, सेंट्रल लाइब्रेरी रांची में वर्तमान झारखंड में युवाओं की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

मुख्य मुद्दों पर सार्थक चर्चा 

संगोष्ठी में झारखंड की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने बेरोजगारी, पलायन, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, छात्र संघ चुनाव, शिक्षकों की कमी तथा युवाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और इनके समाधान के लिए ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया। 

नेतृत्व एवं सहभागिता 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रोहित, दीपक थे। मंच संचालन प्रताप सिंह ने किया अमन साहू, रोशन नायक, सक्षम झा, रवि रोशन, अंजू तिर्की, रोशनी मुंडा, शिवम  अनुष्का, प्रशांत महतो, खुशूब रोशन अमर  राज दुबे एवं मोहन उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को राज्य निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 

युवाओं की उपस्थिति 

रांची के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। संवाद के माध्यम से युवाओं ने झारखंड के सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। 

उद्देश्य और संदेश 

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज और राज्य के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम से यह संदेश दिया गया कि झारखंड के समग्र विकास में युवाओं की भागीदारी केवल आवश्यक नहीं, बल्कि अनिवार्य है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन