- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एक दिवसीय दौरे पर रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार को अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे। श्री सिंह सुबह सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
रांची एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में अरुण सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम आम जनता को सीधी राहत देगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक होगा। सिंह ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भी अपील की और कहा कि यह देश की आर्थिक मजबूती की कुंजी है।