एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने एक्स पर हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह को ट्विट कर जांच एवं कार्यवाई की मांग की ओर लिखा की तेतुलमारी में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कृपा करे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।