Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएम मोदी को राज्यपाल गंगवार ने दी जन्मदिन की बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी को राज्यपाल गंगवार ने दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
  • कहा- उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में की अभूतपूर्व प्रगति

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश से शुभारंभ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है और आज ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव जनकल्याण को अपनी नीतियों का केंद्र बिंदु मानते हैं। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर और जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है। इस अभियान के अंतर्गत झारखण्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान की पूर्ण सफलता तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, स्वयंसेवी संस्थाएं और मीडिया, सभी सक्रिय भागीदारी निभाएं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखण्ड के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और नागरिक मिलकर इस अभियान को स्वास्थ्य-जागरण का महाअभियान बनाएंगे। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,443