Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बाघमारा : अपनी मांगों को लेकर प्रखंड की जलसहियाएं एकजुट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाघमारा : अपनी मांगों को लेकर प्रखंड की जलसहियाएं एकजुट
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की एक बैठक मंगलवार को महेशपुर 2 पंचायत सचिवालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष जया देवी ने की बैठक में जलसहियाओं ने अपनी आठ  सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की मुख्य मांगे जलसहिया को स्थाईकरण किया जाए, नियामवाली बनाया जाए,ड्रेस कोड साड़ी सेंट दिया जाए,आईडी कार्ड, दिया जाए, बकाया मानदेय ,प्रोत्साहन राशि  दिया जाएं, प्रति माह मानदेय दिया जाए, पंचायत में सफाई के लिए जल जलसहिया को फंड उपलब्ध कराया जाए,  मोबाइल के रिचार्ज लिए पैसा दिया जाए ,इन सभी मांगों  पर चर्चा की गई। 

जिला अध्यक्ष जया देवी ने कहा कि यह सारी मांगे पुरानी है सरकार एवं विभाग को चाहिए कि हमारी मांगे को गंभीरता पूर्वक विचार करें और जलसहियाओं को अपना हक और अधिकार दे नहीं तो हम सभी जलसहिया उग्र आंदोलन करेंगे और बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

मौके पर किरण देवी, मुनी देवी, दिव्या देवी, बीना देवी, पूनम देवी, गीतांजलि सिंह, जुबेदा खातून, कलावती देवी, शिवानी पाल, मेनका देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, सुकरी देवी, लखी देवी, बसंती देवी,आदि मौजूद थे।

विज्ञापन