Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : आठ बच्चियाँ स्टेट लेवल फुटबॉल के लिए चयनित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : आठ बच्चियाँ स्टेट लेवल फुटबॉल के लिए चयनित
विज्ञापन
  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने जीता अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट

टीम एबीएन, लोहरदगा। खेलो झारखंड 2025 – खेलो झारखंड 2025 प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुजरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं ने पहले ब्लॉक लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत दर्ज की और फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल में पहुँचकर क्रमशः किस्को की टीम, कुरु की टीम और फाइनल में कैरो की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को पुरस्कार जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा श्रीमती दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

अब यह विजेता टीम 18 सितम्बर को रामगढ़ रवाना होगी, जहाँ वे स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस स्टेट टीम में विद्यालय की कुल आठ छात्राओं का चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमृता मिश्रा ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी बच्चियों ने मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क से यह सफलता अर्जित की है। हमें पूरा विश्वास है कि वे स्टेट लेवल पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,271