Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गवर्नर ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर मांगी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की दुआ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गवर्नर ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर मांगी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की दुआ
विज्ञापन

राज्यपाल गंगवार ने आज बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की कामना 

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की। 

गंगवार ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम पूरे देश और झारखंड के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। यहां आने से लोगों को अद्भुुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने भक्तों से भी अपनी आस्था बनाये रखने का आग्रह किया। 

मौके पर देवघर जिला अधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ धाम का एक मॉडल भेंट किया। श्री गंगवार ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल न केवल धार्मिक सेक्टर में बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन