Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गयी। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गये। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। 

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गये हैं। बाकि नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। यह पहली बार नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की घटना हुई है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 

16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक आग लग गयी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गये थे। आग बुझाने की अफरातफरी में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था। 

इस घटना के तीन साल बाद  22 जुलाई 2021 की दोपहर में पुलिस मुख्यालय के दूसरे फ्लोर पर स्थित सेक्शन आफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। हालांकि, उस समय सभी बड़े अधिकारी मुख्यालय में ही मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,013