- पर्यटकों के लिए खुशखबरी! 27 सितंबर से खुलने जा रहा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी का मिलेगा भरपूर मजा, बंगाल के लोगों की है पहली पसंद
- बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। पिछले तीन महीनों से यह बंद था
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। वन्य जीव एवं जंगल का मजा लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। झारखंड का बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। वन्य जीवों के प्रजनन को लेकर बेतला नेशनल पार्क में एक जुलाई से लेकर 31 सितंबर तक पर्यटन गतिविधि पर रोक लगा दी जाती है।
27 सितंबर से खुलेगा बेतला पार्क
बेतला नेशनल पार्क के पर्यटन गतिविधि पर हजारों लोगों की आजीविका का उपार्जन भी निर्भर है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में नवरात्र है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक बेतला नेशनल पार्क घूमने के लिए पहुंचते हैं।
पूरे मामले में बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन ने हाई लेवल अथॉरिटी से मंजूरी लेते हुए 27 सितंबर से ही पार्क को खोलने का निर्णय लिया है। बेतला नेशनल पार्क में अब ओपन सफारी के माध्यम से पर्यटकों को घुमाया जायेगा। पार्क के अंदर दाखिल होने वाले सभी वाहनों को मॉडिफाई किया गया है।