रांची। कांके विधायक समरी लाल को रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक समरी लाल को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। विधायक का कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट देर रात तक आ सकती है। वहीं, रिम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ बिंदे कुमार ने बताया कि विधायक समरी लाल पहले से भी सांस संबंधी समस्या से ग्रसित हैं। उनका इलाज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पहले से चल रहा है।