Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ने सांसद संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ने सांसद संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 सितंबर को राष्ट्रीय आह्वान के तहत  फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माननीय रक्षा  राज्य मंत्री, संजय सेठ (सांसद) से उनके अरगोड़ा स्थित कार्यालय में भेंटकर 2 सूत्री मांगों पर आधारित ज्ञापन सौंपा।

जिसमें पेंशन अधिनियम में ड्राकोनियन संशोधन एवं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर एसोसिएशन के द्वारा  चिंता व्यक्त की गई तथा इस अधिनियम को सांसद के माध्यम से निरस्त कराये जाने का अनुरोध किया गया।  

इस अधिनियम के कारण 33 लाख से अधिक सिविल पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय से केंद्र सरकार को ज्ञापन  समर्पित करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में पोस्टल के  एम जेड खान, के डी राय व्यथित, रामचंद्र प्रसाद, देव चरण साहू, धनेश्वर गोस्वामी, रेलवे के जगजीत सिंह बहल, चंचल कुमार सिंह, बीएस एन एल पेंशन वेलफेया एसोसिएशन के नरेश लाल और एआईबीडीपीए के विनोद कुमार शामिल थे। 

आंदोलन का यह तीसरा चरण था। पहले चरण में 24 जुलाई को शहीद चौक पर सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गयी थी और दूसरे चरण में 25 अगस्त को  राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया था और राज्यपाल को 2 सितंबर को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा था। 

आंदोलन के चौथे चरण में इन मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को एसोसिएशन की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी और आंदोलन के अंतिम चरण (5वें चरण) में  दिल्ली के जंतर मंतर पर 10 अक्तूबर को धरना दिया जायेगा जिसमें देश भर के हजारों सिविल पेंशनर्स भाग लेंगे। झारखंड से भी एक दर्जन से अधिक सिविल पेंशनर्स इस धरना में शामिल होंगे। उक्त जानकारी फोरम आॅफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के संयोजक एम जेड खान (6201143329) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,114