Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू ने किया कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का घेराव

आजसू ने किया कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का घेराव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/9/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामलखन सिंह यादव कॉलेज, संत पॉल कॉलेज, संजय गांधी कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों के सेमेस्टर 4 के रिजल्ट में भारी अनियमितता बरती गयी।  

छात्र-छात्राओं अपने मूल्यांकन से संतुष्ट लगभग 60 परसेंट छात्र फेल है। इस विषय को लेकर आजसू के नेतृत्व में घेराव किया गया और फिर वार्ता हुई। परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि छात्रों की बात सुनी जायेगी और इस पूरे विषय को विश्वविद्यालय  परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस विषय को रखा जायेगा और छात्र हित में समाधान किया जायेगा।

इस घेराव में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,451