- युवाओ के बीच शोक का लहर
- छात्र विकास परिषद,एन एस यू आई, अभाविप, आजसू समेत सभी छात्र संगठनों ने किया शोक व्यक्त
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बरही के समीप सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी एवं छात्रनेता कलीम मिरदाहा का देहांत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से श्री मिरदाहा को आनन- फानन में लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। हालांकि कलीम मिरदाहा की रास्ते में ही मौत हो गई।
भंडरा थाना क्षेत्र के सोरन्दा बांध टोली निवासी कलीम मिरदाहा अपने घर से लोहरदगा आ रहे थे इसी दौरान बरही के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, पश्चात सदर अस्पताल लोहरदगा में प्राथमिक इलाज के पश्चात रांची रिम्स रेफर किया गया। किन्तु रास्ते मे ही कलीम का निधन हो गया।
श्री मिरदाहा के निधन पर रामाधार पाठक, जनक प्रजापति, अंकित मित्तल, निश्चय वर्मा, विनय उरांव जान्हवी कंचन गोयल, अंकित साहू,अभाविप, एन एस यू आई, आजसू समेत बी एस कालेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं जिला के प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त किया।