Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
विज्ञापन

स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा कदम 

हर पूजा पंडाल के पास लगेगा हेल्थ कैंप 

टीम एबीएन, रांची। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की घोषणा की है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर, मध्य प्रदेश से करेंगे। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई तैयारी की समीक्षा 

इस निमित्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वीसी आहूत किया। वीसी के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, अपर सचिव आराधना पटनायक और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हर जिला अस्पताल और प्रमुख पूजा पंडालों के पास हेल्थ कैंप आयोजित किये जायेंगे। 

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। एनएचएम के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा इस दौरान उपस्थित थे। 

अभियान के प्रमुख बिंदु

  • हर पूजा पंडाल के पास विशेष हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे, जिससे आमजन खासकर महिलाएं आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। 
  • महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी — जिसमें स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, मधुमेह, टीबी, और एनीमिया की स्क्रीनिंग शामिल है। 
  • विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जैसे स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य और डेंटल चेकअप। 
  • मातृ एवं शिशु देखभाल पर विशेष ध्यान: अठउ जांच, टीकाकरण और पोषण परामर्श शामिल होगा। 
  • सिकल सेल और आदिवासी क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रयास और संसाधनों का समावेश किया जाएगा। 
  • राष्ट्रीय मेगा रक्तदान अभियान के तहत 1 लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। 
  • निक्षय मित्र नामांकन अभियान के जरिए टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। 

सभी जिलों में व्यापक भागीदारी 

अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएचसी/पीएचसी, और निजी अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,836