Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने जानी क्षेत्र की समस्याओं की हकीकत

पलामू : भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने जानी क्षेत्र की समस्याओं की हकीकत
विज्ञापन

रामगढ, बड़गड़ और भंडरिया प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गांवों का किया दौरा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। आज भाजपा नेत्री सुश्री स्मिता आनंद ने पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न प्रखंड जैसे -रामगढ़, बड़गड़ और भंडरिया के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री आनंद सोनी जी के ससुर स्व। नेपाल प्रसाद सोनी के देहांत पर आयोजित ब्राह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुई। 

उक्त के दौरान उन्होंने दिवंगत के तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। बड़गड़ जाने के क्रम में रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह टावर टोला, भंडारिया चौक, बड़गड़ चौक आदि जैसे जगहों पर लोगों ने भाजपा नेत्री स्मिता आनंद का भव्य स्वागत किया और लोगों ने अपनी -अपनी बातों को भी रखा। 

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में नावाडीह मिशन स्कूल की बच्चियों ने भी स्वागत गान गाकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया, जहां सुश्री स्मिता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए योगाभ्यास भी कराया और खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक किया।

विदित है कि विगत कुछ दिनों से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानने,समस्याओं के निराकरण करने एवं पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम जी के कार्यों से लोगों को अवगत कराने हेतु सतत क्षेत्र भ्रमण कर रही है जिसमें इन्हें लोगों का अपार स्नेह व समर्थन प्राप्त हो रहा है। 

मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, चेतन चौहान, भोला पाण्डेय, वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय,नावाडीह मुखिया दया साव, गुजरी देवी, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा, मनोरंजन दुबे ग्रामीण राकेश कोरवा, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, सुशील सिन्हा, कुंवर सिंह, आनंद सोनी समेत अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,777