Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सहित बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने किया जेल का निरीक्षण

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सहित बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सहित बोर्ड आफ विजिटर्स ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। 

बोर्ड आफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसके साथ ही बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीष ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही। जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।

श्री सिंह ने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया एवं प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,228