Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : ओझा-गुणी के चक्कर में पहले जीभ काटी, फिर लाठी से पीटकर मार डाला

चतरा : ओझा-गुणी के चक्कर में पहले जीभ काटी, फिर लाठी से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

पहले जीभ काटी, फिर लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या... शव को किया आग के हवाले; ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय व्यक्ति की नृशंस हत्या 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। चतरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी टोला गांव का है। बताया जा रहा है कि ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। कुछ दबंगों ने पहले धर्मदेव उरांव की जीभ काटी, फिर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और तीनों बेटे गायब हैं। पुलिस को शक है कि या तो दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया या डर के मारे पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मृतक धर्मदेव उरांव के गोतिया (परिवार के सदस्य) में एक युवक की मौत हुई थी। गांव के कुछ लोग इस मृत्यु के लिए धर्मदेव को जिम्मेदार मान रहे थे। आशंका जतायी जा रही है कि उसी घटना को लेकर बदले की भावना से यह हत्या की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,991