Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे डीजीएमएस का आदेश का पालन

अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे डीजीएमएस का आदेश का पालन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बीसीसीएल क्षेत्र सं0 04 में चल रहे अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी में कुछ दिन पूर्ण एक बड़ी दुर्घटना घटी थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद जांच उपरांत बीसीसीएल के डीजीएमएस ने खदान को बंद कर दिया था। 

फिर बिना डीजीएमएस के आदेश के खदान कैसे चालू हो गयी यह डीजीएमएस के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है, बिना आदेश के कम्पनी ने कार्य को शुरू कर दिया जब तक आउटसोर्सिंग कंपनी को आदेश नहीं दिया जाता, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक को खदान चालू नहीं करनी चाहिए थी, परंतु एक सोची-समझी साजिश के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी को चालू कर दिया गया। 

यदि आउटसोर्सिंग कंपनी चालू करने का डीजीएमएस का आदेश है, तो उसे महाप्रबंधक सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करें; नहीं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा। क्योंकि कहीं भी खदान या खान में कोई घटना घटती है, तो डीजीएमएस को पूर्ण अधिकार है कि उसे कंपनी का कार्य पर रोक थम लगा सकती है लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जब तक जिस आउटसोर्सिंग कंपनी में घटना घटी है, जब तक उस कंपनी में वहां डीजीएमएस खुद से जांच नहीं कर लेते, तब तक खदान बंद रहनी चाहिए। 

लेकिन आखिर खदान कैसे चालू कर दी गई, यह जांच का विषय है। ये तो साफ प्रतीत होता है कि कंपनी के महा प्रबंधक ने खुलेआम मनमानी करते हुए डीजीएमएस के आदेश का उल्लंघन कर कंपनी का कार्य शुरू किया है इसलिए ऐसे कम्पनी को अबीलम ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए और कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाई होने चाहिए और कोयला मंत्री से  सदर अनुरोध करते हुए कहा कि अपने स्तर से इस मामले पर पुन: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें, ताकि आये दिन खदानों में ऐसी घटनाएँ घट न सकें और इस पर रोक लगायी जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,145