Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने गुरूदरी और अमतीपानी माइंस का किया दौरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने गुरूदरी और अमतीपानी माइंस का किया दौरा
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने कल हिंडाल्को के अमतीपानी एवं गुरूदरी माइंसों का दौरा किया। इस दौरान गुरूदरी में जीएम  प्रवीण भालेकर, माइंस मैनेजर विद्यासागर सिंह, अजीत कुमार के साथ बैठक करते हुए एसोसिएशन ने कहा की गुरदरी में ट्रक ड्राइवर 3 से 5 दिन आकर खड़े रहते ताकि उनका नंबर आये, यह परंपरा बिल्कुल गलत है।

आप उतनी ही गाड़ी को बुलाए जितनी गाड़ी को प्रतिदिन आप माल दे सकते हैं ताकि किसी भी आँनर या ड्राइवर को परेशानी ना हो, इस पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हम ऐसा एक सिस्टम बनाएंगे जिसमें प्रतिदिन ट्रक आए और अपना लोडिंग लेकर चले जाये।

वहीं एसोसिएशन ने यह भी कहा गुरदरी में ट्रिप बढ़ाएं क्योंकि बहुत कम ट्रिप मिल रहा है, इस पर भी कंपनी ने आश्वासन दिया  कि कंपनी ट्रिप बढ़ाने की व्यवस्था में लगी हुई है कुछ लीगल दिक्कते हैं जिनको पूरी करने के बाद ट्रिप सुधरने की उम्मीद है, इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई चाहे वह कागजात का मामला हो, टोकन का मामला हो या माल सिस्टम से गिराने का मामला हो।

वही एसोसिएशन ने कंपनी को आश्वस्त किया कि हम लोग भी गाड़ी सिस्टम से चलवाएंगे और जहां जरूरत होगी हम लोग कंपनी को भी सहयोग करेंगे। इसके पश्चात एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रक चालकों से भी मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना और कहा कि पूर्व में जो चलते आया है अब ऐसा नहीं चलेगा।

सबको सामान्य और बराबर ट्रिप मिलेंगे और किसी भी तरह से कोई ड्राइवर या आँनर सिस्टम के खिलाफ जाकर काम करेगा तो वैसे ट्रकों को चिन्हित कर कार्रवाई भी करेंगे, इसके पश्चात एसोसिएशन की टीम अमतीपानी माइंस पहुंची और वहां पर माइंस मैनेजर वाई के लिहारे के साथ बैठक की।

कहा कि अभी बरसात के समय में अमतीपानी में प्रतिदिन गाड़ियां रुक जा रही है एवं बारिश ज्यादा होने के कारण गाड़ियां खदान में फंस रही हैं, जिसके कारण गाड़ियों को मशीन के द्वारा धक्का लगाकर निकलवाना पड़ता है जिससे गाड़ियों का नुकसान हो रहा है, इसलिए आप बरसात तक एबीसी ग्रुप में गाड़ी चलाने की कृपा करें। 

वहीं जीएम भालेकर जी को भी एसोसिएशन ने चिरोडीह माइंस के लिए भी कहा कि वहां भी काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल आप एबीसी  ग्रुप में गाड़ियां चलायें, जिससे चालको एवं आँनर को परेशानी न हो। इस पर उन्होंने कहा कि 2 से 3 दिन का वक्त दीजिए हम लोग आपस में विचार करके आगे निर्णय लेकर आपको सूचित करेंगे।

आज एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव रोहित अग्रवाल, मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, ओम सिंह, हरिचरण साहू, मो. इरशाद डब्लू, मनीष सिंह, मुख्तार अंसारी, मो मुन्ना खान, प्रदीप कुमार साहू आदि शामिल थे।

विज्ञापन