Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में माप तोल विभाग ने लगाया शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में माप तोल विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन

माप तोल विभाग का प्रयास सराहनीय : संघ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मेकी रोड कार्यालय में आज माप तोल विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। उपरोक्त कैंप में संघ के सदस्यों का माप तोल लाइसेंस के साथ मीटर, बाट, व कांटा का भी सत्यापन किया गया। इस अवसर पर 100 से भी ज्यादा सदस्यों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया। 

इस अवसर पर माप तोल विभाग की ओर से विजय बहादुर गुप्ता, विधिक माप विज्ञान पदाधिकारी व संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, मानद सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव  विपुल जैन, विक्रम जैन, प्रमोद सारस्वत सहित विभाग से मथाई मुर्मू (बड़ा बाबू) सुरेश (अनु सेवक) सहित लाइसेंस सत्यापित करवाने वाले सदस्य भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मानद सचिव हैप्पी किंगर ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 92,189