Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रीमद्भगवद् गीता कथा के दौरान समाजसेवी संजय सर्राफ सम्मानित

श्रीमद्भगवद् गीता कथा के दौरान समाजसेवी संजय सर्राफ सम्मानित
विज्ञापन
  • श्रीमद्भगवद् गीता कथा के दौरान समाजसेवी संजय सर्राफ का हुआ सम्मान

टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता कथा का आयोजन भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथावाचक गुरु मां चैतन्य मीरा जी व्यास पीठ से गीता ज्ञान का दिव्य अमृत पान करवा रही हैं। 

तृतीय दिन कथा के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री एवं श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता समाजसेवी संजय सर्राफ एवं उनकी धर्मपत्नी अनुराधा सर्राफ को गुरु मां चैतन्य मीरा जी द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।गुरु मां ने उन्हें जनसेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों का सम्मान करना समाज को सकारात्मक दिशा देने जैसा है। 

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला सम्मेलन की सदस्या बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संजय सर्राफ ने इस सम्मान के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक नई प्रेरणा बताया।यह आयोजन रांची शहर में अध्यात्म और संस्कृति का समन्वय प्रस्तुत कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,750